IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हुआ फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट 

चार आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: जम्मू-कश्मीर और गोवा की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 14 अक्टूबर सोमवार को आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र शासित प्रदेश में एक आईएएस अफसर और एक JKAS अफसर का तबादला हुआ है। गोवा में दो पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

गोवा में मुद्रण एवं स्टेशनरी और सतर्कता विभाग में फेरबदल हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में स्थित अखनूर के एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार बदले गए हैं। इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी हो चुके हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है-

जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों का तबादला (J&K Transfer News) 

शुभांकर प्रत्यूष पाठक को उप-विभागीय मजिस्ट्रेट , अखनूर पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उप रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है। जेकेएएस लेख राज जम्मू विकास प्राधिकरण के कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है। वह पहले उप-मंडल रजिस्ट्रार अखनूर पद का पर तैनात थे। साथ ही उप रजिस्ट्रार अखनूर पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

ias transfer

गोवा में दो आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी (Goa IAS Transfer) 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी प्रसन्न ए आचार्य को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के निदेशक पद पर तैनात किया गया है। वह प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी निदेश पद का प्रभार भी संभालेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के निदेशक पद पर कार्यरत आईएएस यशस्विनी बी. को सतर्कता निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। मत्स्य पालन निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews