
तमिलनाडु की नौकरशाही बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer 2025) हुआ है। तबादले और नियुक्ति का आदेश सरकार ने 31 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। सचिव और आयुक्त के प्रभार में फेरबदल हुआ है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं कुछ अफसर रिटायर भी हुए हैं।
चूनसोंगम जातक सिरु, प्रमुख सचिव या आयुक्त, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा को सरकार के प्रधान सचिव, परिवहन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव पूर्ण अधिक प्राकृतिक संसाधन विभाग के का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। के.पनीन्द्र रेड्डी 31 जुलाई को रिटायर हो गए हैं। प्रशांत एम वडानेरे, विशेष सचिव सरकार वित्त विभाग को सचिव (व्यय), वित्त विभाग के पद पर भेजा गया है।
इन आईएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
राजगोपाल सुंकारा, निदेशक सर्वेक्षण एवं भूमि राजस्व योजना को संयुक्त सचिव वित्त विभाग के पद पर भेजा गया है। दीपक जैकब, प्रबंध निदेशक, को-ऑपटेक्स को निदेशक सर्वेक्षण एवं भू-राजस्व योजना के पद पर नियुक्त किया गया है। कविता रामू, निदेशक संग्रहालय को प्रबंध निदेशक तमिलनाडु हस्तकरघा बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। आर. काजलक्ष्मी आयुक्त मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण को आयुक्त परिवहन एवं सड़क सुरक्षा के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किरण कराला को आयुक्त (सामाजिक सुरक्षा योजना), राजस्व प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ के एस समीरन, प्रबंध निदेशक तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड को प्रबंध निदेशक तमिलनाडु पेयजल एवं जल निकासी बोर्ड के पद पर भेजा गया है। ठाकरे सुबाम ज्ञानदेवराय संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) वाणीज्यिक कर, इरोड को संयुक्त सचिव वाणीज्यिक कर, कोयंबटूर के पद पर नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडु आईएएस तबादले की पूरी लिस्ट
बिहार में भी हुआ आईएएस अफसरों का तबादला
बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। निखिल धनराज निप्पणीकरण, निदेशक हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय उद्योग विभाग को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक समर्हत्ता एवं जिला पदाधिकारी मुंगेर के पद पर नियुक्त किया है। उन्हें जिला दंडाअधिकारी भी नियुक्त किया गया है। वहीं अरविंद कुमार वर्मा वर्तमान समर्हत्ता एवं जिला पदाधिकारी मुंगेर सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहेंगे।

