IAS Transfer: सरकार ने इन 5 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य में कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। प्रबंध निदेशक समेत कई प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ एडिशनल चार्ज भी मिला है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
IAS Transfer 2026

ओडिशा एक बार फिर प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। राज्य सरकार ने एक साथ 5 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग ने जारी कर दिया है। कई अधिकारियों को एडिशनल चार्ज भी सोपा गया है पिछले सप्ताह ही राज्य में 20 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ था।

बैच 2008 के आईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह पूनिया, आयुक्त-सह-सचिव, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को आयुक्त-सह-सचिव, खेल एवं युवा सेवा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डी. प्रशांत कुमार रेड्डी, आयुक्त-सह-सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम विभाग को आईडीसीओ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

इन अफसरों को भी मिला नया पदभार 

  • रश्मिता पांडा को भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ आवास एवं शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग का आयुक्त-सह-सचिव बनाया गया है। स्टार्ट अप ओडिशा के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और ओआरएसएसी के सीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • सुरेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास ,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को कार्यकारी निदेशक सरकारी पहल आधुनिकरण केंद्र (सीएमजीआई) और प्रशासनिक एवं शासन सुधार समिति के संयोजक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • विनीत भारद्वाज को सेंटर ऑफ मॉडर्नाइजिंग गवर्नमेंट इनीशिएटिक्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और एडमिनिस्ट्रेटिव और गवर्नेंस रिफॉर्म कमिटी के कन्विनर   का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अबोली सुनील नरवाले निदेशक उद्योग को आईपीआईसीओएल  के प्रबंध निदेशक का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में भी बदलाव

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में 12 फरवरी को बदलाव देखने को मिला है। अजर जिया को ज्वाइंट सेक्रेटरी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह पहले से ही हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं 10 फरवरी को आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews