IAS Transfer: राज्य में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नवीन पदस्थापन, देखें लिस्ट 

राज्य में तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल किया है। तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। इससे पहले राज्य में कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बांदा समेत कई जिलों के डीएम बदले गए थे।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

  • बैच 2012 के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को बरेली मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वर्तमान में वह मुरादाबाद आरएफसी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • बैच 2016 के आईएएस अफसर शैलेश कुमार को आरएफसी मुरादाबाद पद पर तैनात किया गया है। मौजूदा समय में वह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण वीसी पद पर कार्यरत हैं।
  • बैच 2009 के आईएएस अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा को पिछड़ा वर्ग विशेष सचिव के पद से स्थानंतरित किया गया है। उन्हें संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। एक हफ्ते पहले हि सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का DM बनाया गया था। वहीं पिछले सप्ताह 3 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया था। मेडिकल लीव पर चल रहे उपेन्द्र अग्रवाल को हटाया गया था। उन्हें EOW भेजा गया था। लखनऊ के नए लॉ एंड ऑर्डर पद पर अमित वर्मा को नियुक्त किया गया। एसपी संतोष मिश्रा को भी नवीन पदस्थापना मिली थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews