
IAS Transfer 2024: असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल ने आदेश भी जारी कर दिया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में श्री अजय तिवारी, डॉ लक्ष्मण एस और डॉ एम.एस लक्ष्मी प्रिया का नाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- बैच 1993 के आईएएस अधिकारी अजय तिवारी को असम खान एवं खनिज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह असम गृह और राजनीतिक विभाग सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे।
- लक्ष्मण एस बैच 2011 के आईएएस ऑफिसर को असम खान एवं खनिज विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में पद सचिव, उद्योग वाणिज्य और सचिन सार्वजनिक उद्यम, खान और खनिज विभाग पद पर कार्यरत हैं। साथ ही सीएम सचिवालय और गुवाहाटी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
- बैच 2014 की आईएएस अधिकारी डॉ एम. एस लक्ष्मी प्रिया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एमडी को स्थानंतरित किया गया है। उन्हें असम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सरकार के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस अधिकारी स्थानंतरण आदेश की कॉपी-

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

