IAS Transfer : बड़ा बदलाव, 4 आईएएस समेत कई अफसर इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

राज्य सरकार ने धर्मशाला में तैनात ADC एवं परियोजना निदेशक DRDA आईएएस सौरभ जस्सल का तबादला विशेष सचिव वित्त एवं शहरी विकास के पद पर किया है। वह स्टेट ऑडिट विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
IAS transfer

IAS Transfer : हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है।राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के बाद अब एक बार फिरआईएएस अफसरों के तबादले किए है, इसमें सौरभ जस्सल और विनय कुमार का नाम शामिल है।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

राज्य सरकार ने धर्मशाला में तैनात ADC एवं परियोजना निदेशक DRDA आईएएस सौरभ जस्सल का तबादला विशेष सचिव वित्त एवं शहरी विकास के पद पर किया है। वह स्टेट ऑडिट विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। विशेष सचिव वित्त एवं शहरी विकास के पद पर शिमला में कार्यरत IAS विनय कुमार का तबादला कांगड़ा जिला के एडीसी एवं परियोजना निदेशक DRDA के पद पर धर्मशाला किया गया है।

एमपी में भी 2 आईएएस को नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में 1993 बैच के आईएएस नीरज मंडलोई को प्रमोट किया गया हैं, उन्हें राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। मंडलोई नगरीय विकास एवं आवास के प्रमुख सचिव थे। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। स्मिता के पास खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

एमपी में वन और नगरीय प्रशासन विभाग में बदलाव

  • मध्य प्रदेश में सितंबर महीने की आखिरी तारीख को वन विभाग  में 29 अधिकारियों को उच्च प्रभार और नगरीय प्रशासन विभाग में 16 इंजीनियरों के तबादले किए गए है। आदेश के तहत वन विभाग में 29 सहायक वन संरक्षकऔर वन क्षेत्रपालों (वन रेंजर्स) तथा नगरीय प्रशासन विभाग में 16 इंजीनियर्स के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है।
  • इसमें ह्रदयलाल, परिक्षेत्र अधिकारी देलाखाडी छिंदवाड़ा को प्रभारी उप मंडल अधिकारी वन मंडल रीवा, हेमेन्द्र  सोलंकी परिक्षेत्र अधिकारी धवली को प्रभारी उप मंडल अधिकारी लांजी,दक्षिण बालाघाट वनमंडल ,धरमसिंह सोलंकी, वनक्षेत्रपाल टाईगर स्ट्राइक फोर्स इंदौर को प्रभारी उप वन मंडल अधिकारी वनमंडल खंडवा ,योगेश चौहान परिक्षेत्र अधिकारी पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल को प्रभारी टाईगर स्ट्राईक फोर्स सतना वन मंडल ,मोहनदास मानिकपुरी परिक्षेत्र अधिकारी धूलकोट बुरहानपुर वनमंडल का तबादला कर प्रभारी उप वनमंडल अधिकारी दमोह और बीएन सोलंकी वनक्षेत्रपाल सागर वृत्त का तबादला कर ग्वालियर उप वनमंडल प्रभारी के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews