लेह लद्दाख की खूबसूरती, कारगिल में जीत के निशान देखना है तो IRCTC का ये प्लान है बेस्ट ऑप्शन 

लेह लद्दाख की खूबसूरती, कारगिल में जीत के निशान देखना है तो IRCTC का ये प्लान है बेस्ट ऑप्शन 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन रेलवे केटरिंग एन्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC, Indian Railway Catering & Tourism Corporation Ltd) यात्रियों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार पैकेज प्लान लाता है जो ना केवल किफायती होते हैं बल्कि कम्फर्टेबल और विशेष सुविधाओं से भरपूर होते हैं।

यदि आप इस समय पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं और कोई ठंडी जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो हमारी ये खबर आपकी मददगार हो सकती है।  IRCTC ने लेह लद्दाख और कारगिल का एक शानदार टूर पैकेज बनाया है। इसे Lively Leh Ladakh with Kargil tour नाम दिया गया है। IRCTC इसमें आपको हवाई यात्रा कराएगा।

ये भी पढ़ें – Railway Recruitment: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जाने पात्रता

8 दिन/7 रात के इस टूर में आप लेह लदाख की खूबसूरती के अलावा कारगिल में मौजूद भारतीय जवानों के शौर्य के निशान भी देख पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप लेह, शाम वेली, कारगिल, द्रास, बटालिक, नुब्रा और पेंगोंग की खूबसूरती देख पाएंगे।  इस टूर के लिए फ्लाइट 13 जुलाई 2022 को कोच्चि हवाई अड्डे से जाएगी।

ये भी पढ़ें – Rewa : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपए रिश्वत के साथ धराए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी

IRCTC इस पूरे टूर को 04 अगस्त 2022 को भी रिपीट करेगा।  इस टूर पैकेज की कीमत (किराया) अलग अलग मोड में रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए IRCTC के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – 10 मई को जारी होगी नगरीय निकायों-पंचायतों की वोटर लिस्ट, हर जिले में भेजे प्रेक्षक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews