IMD Alert : दिल्ली में जनजीवन अस्तव्यस्त, बिहार में येलो अलर्ट सहित 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

IMD Alert : दिल्ली में जनजीवन अस्तव्यस्त, बिहार में येलो अलर्ट सहित 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून (IMD Monsoon) विदा हो रहा है लेकिन उससे पहले कई क्षेत्रों में उसने हालात बिगाड़ दिए हैं, लम्बे समय से बारिश के इन्तजार में बैठे दिल्लीवासी चार पांच दिनों से सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे लेकिन गुरुवार से शुरू हुई भारी बारिश ने दिल्ली की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिए। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में यानि दिल्ली – एनसीआर में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं, रास्ते जाम है जिसके चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

दिल्ली में बारिश का दौर जारी

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह भी बारिश जारी रही। पिछले दो दिन से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। IMD के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने ट्वीट किया, “दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (हिंडन वायुसैनिक अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में अगले दो घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होगी।”

ये भी पढ़ें – डॉलर की दहाड़ से कांप रहा रुपया, रिकॉर्ड लो स्तर 81 पार पहुंचा

स्कूल बंद, कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराने के निर्देश

दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के नोएडा में हालात बहुत ख़राब हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी (IMD Heavy Rain Alert)  दी है जिसे देखते हुए दिल्ली एनसीआर में आने वाले उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा  फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सभी कॉरपोरेट ऑफिस व प्राइवेट संस्थानों को अपने कर्मचारियों को घर से ही कार्य करने के लिए निर्देशित करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 9 जिलों में भारी बारिश-8 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, बरगी डैम के गेट खोले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली में बारिश की ये है वजह

मौसम विभाग (IMD weather forecast) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश व दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न स्तर पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण दिल्ली-एनसीआर व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश रिकॉर्ड हो रही है। अगले 24 घंटे में भी इस स्थिति के बने रहने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – UP Weather: 2 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का येलो अलर्ट (IMD Weather Yellow alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 11 जिलों में बारिश के आसार हैं। पटना, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 263 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, IRCTC ने जारी की लिस्ट

10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में 23 व 24 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें – Ramdhari singh Dinkar Birth Anniversary : नवचेतना और वीर रस के कवि रामधारी सिंह दिनकर, पढ़िये उनकी मशहूर कविता

IMD ने ट्वीट कर अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान बताया

मौसम विभाग (IMD Forecast) ने अपने ट्वीट में 23 से 26 सितम्बर के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट से भारी बारिश और गरज के साथ  बिजली गिरने की संभावना जताई है।  23 से 25 ​​सितम्बर के दौरान हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और  23 और 24 तारीख को हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में साथ ही 25 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 23 सितंबर को दिल्ली और पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की सम्भावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews