IMD Weather Alert : कड़ाके की ठंड से ठिठुरेगा उत्तर भारत, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में छाई रहेगी कोहरे की चादर, देखें IMD का पूर्वानुमान

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: इस समय देशभर में कोहरे और ठंड का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। लगभग हर क्षेत्र में बर्फीली हवाओं का जोर देखने को मिल रहा है और लोग ठिठुरन से परेशान हो गए हैं। राजधानी दिल्ली से लगाकर उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर भी शीत लहर की चपेट में दिखाई दे रहे हैं। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के बीच मौसम विभाग में आने वाले मौसम पर अपडेट जारी कर दिया है जिसमें यह बताया गया है कि 21 और 22 जनवरी को कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहने वाला है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।

इन राज्यों में घना कोहरा

आईएमडी द्वारा मौसम का जो हाल जारी किया गया है उसके मुताबिक आज देश के अधिकतर राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश में कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है जिसने लोगों को घर से बाहर निकलने में सोचने पर मजबूर कर दिया है। कोहरे का असर ट्रेन की रफ्तार पर भी देखने को मिल रहा है। कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और कुछ देरी से चल रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में भी कोहरे और शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है।

ऐसा है राजधानी का हाल

देश की राजधानी दिल्ली के हाल की बात करें तो आज दिल्ली-एनसीआर के मौसम में घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दे रहा है। ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएगी।

यहां हो सकती है बारिश

आईएमडी द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान में कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और केरल जैसी जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यहां जारी रेड अलर्ट

IMD ने मौसम के अपने पूर्वानुमान में मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और यहां पर कोहरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। एमपी समेत 12 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आने वाले दिनों में घना कोहरा देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews