आईएमडी मौसम अपडेट : तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, राजधानी दिल्ली में सताएगी सर्दी, जाने अपने राज्य का हाल

IMD weather update Today

IMD Weather Update Today 21 November 2023 : राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है उधर दासहिं भारत के राज्य अभी भी बारिश की चपेट में हैं, आईएमडी ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों को अभी बारिश से राहत होती नहीं दिखाई दे रही है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 24 नवंबर की अवधि के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी होगी।

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में हलकी से भारी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने इसके अलावा 22 और 24 नवंबर को तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का भी अनुमान जताया है साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में आज बारिश होने की उम्मीद है,  आईएमडी ने दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 नवंबर की अवधि के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान भी जाहिर किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल और परसों भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने केरल और माहे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है जिसमें 22 और 23 नवंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली में और सताएगी सर्दी 

मौसम विभाग के अनुसार अभी राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान  गिरावट की तरफ है, कल और परसों न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट और आने की संभावना है जिससे रात के समय में सर्दी अधिक सताएगी हालाँकि दिन का तापमान सामान्य ही रहने का अनुमान है।

यहाँ आसमान में छाएगा कोहरा 

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के आसमान पर कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है लेकिन आने वाले दिनों तक ऐसी कोई गतिविधि नहीं बन रही है जिससे बारिश की संभावना हो, उधर दिसंबर में सर्दी बढ़ने के साथ साथ प्रदूषण बढ़ने की भी संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews