IMD Weather Update Today : पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में तेज हवा, गरज के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना

IMD Weather Update

IMD Weather Update Today 22 March 2024 : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तरी झारखंड पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण, अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में अलग-अलग गरज और बिजली गिरने के साथव्यापक स्तर पर वर्षा होने की संभावना है।

चेन्नई में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान 

IMD ने कहा कि इसके अलावा दक्षिणी भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश होगी लेकिन चेन्नई में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल में अलग-अलग गरज के साथ बारिश और बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है।

35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं 

मौसम विभाग ने कहा है कि इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस बीच 25 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews