IMD Weather Update Today : कश्मीर में शीतलहर, किसी राज्य में बढ़ी ठंड तो कहीं भारी बारिश, जाने देश के मौसम का ताजा हाल

IMD weather update

IMD Weather Update Today 23 November 2023 : पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फ़बारी ने अभी से ही कश्मीर को शीतलहर की चपेट में लेना शुरू कर दिया है, उधर कई पहाड़ी राज्य इस बर्फ़बारी से घिर गए हैं वहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उधर दक्षिण भारत के कई राज्य अभी भी बारिश से परेशान है, आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।

कश्मीर में शीतलहर, कई राज्यों में बर्फ़बारी, बारिश के आसार 

देश का मौसम करवट ले चुका है, कुछ राज्य तेज सर्दी की तरफ बढ़ रहे हैं तो कुछ राज्य अभी भी बारिश से हालाकान हैं, मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर में तो शीतलहर भी महसूस की जा रही है, देश के उपरी हिस्से यानि उत्तर भारत के ऐसे राज्य जो पहाड़ों से सटे है वहां बारिश और बर्फ़बारी के भी आसार हैं।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वेदर रिपोर्ट में कहा कि तमिलनाडु, केरल, कराईकल, पुडुचेरी में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी, उधर 25 नवंबर से महाराष्ट्र , गुजरात और राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में भी बारिश की संभावना है।

यहाँ बन रहा कम दबाव का क्षेत्र 

उधर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और इसके आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है इसके अगले सप्ताह दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने गोवा, तटीय कोंकण और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में 27 नवंबर तक हलकी से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, इस बारिश का कारण इस क्षेत्र में चल रही पछुआ हवा बनेगी, उदहर केरल के कुछ हिस्सों में भरी बारिश जारी रहने का अनुमान है कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है , IMD ने तमिलनाडु के ऊपर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण को देखते हुए अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बिजली कड़कने और माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जारी की है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews