IMD Weather Update : देश के कई राज्यों में कल से तीन दिनों तक बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी, जाने कैसा रहेगा अन्य जगहों का मौसम

weather update

IMD Weather Update Today 24 November 2023 : उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ रही सर्दी के बीच बारिश के अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है, आज और कल केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में जहाँ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वहीं कल 25 नवंबर से 27 नवंबर तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुरजत और राजस्थान में भरी बारिश के साथ आंधी तूफ़ान भी आने के संकेत मिल रहे हैं।

दक्षिण अंडमान सागर में एक परिसंचरण बनने की संभावना 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में 27 नवंबर को तूफान आने और बिजली गिरने के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है, आईएमडी की माने तो शनिवार को कल दक्षिण अंडमान सागर में और आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण बनेगा जिसका असर मौसम पर आयेगा।

इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 26 और 27 नवंबर को हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं 28 को भारी बारिश होने के आसार है, आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी तेज बारिश दर्ज की गई है।

ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम  

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं हल्का कोहरा भी रहेगा, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हा इतो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर में बर्फ़बारी और बारिश होगी 

जम्मू कश्मीर की बात की जाये तो यहाँ उंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी और हलकी बारिश की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है, श्री नगर में  अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल के मौसम पर भी डालें एक नजर 

पश्चिम बंगाल के मौसम पर नजर डालें तो राजधानी कोलकाता के मौसम के साफ़ रहने का अनुमान है, यहाँ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है,राज्य के दार्जिलिंग, कलिंगपोंग जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना दिखाई दे रही है, पडोसी राज्य सिक्किम में भी कहीं कहीं बारिश का अनुमान है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews