IMD Weather Update Today : 23 नवंबर तक तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली में 25 तक छाया रहेगा कोहरा, जाने अपने राज्य का हाल

IMD Weather Update Today

IMD Weather Update Today 20 November 2023 : देश के कई राज्य अभी से तेज सर्दी का अहसास होने लगा है, लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है , सर्दी से बचाव के लिए रात में कई जगह अलाव (आग) भी तापने लगे हैं लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी बारिश की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की सम्भावना जताई है, अन्य कई राज्यों में बारिश की उम्मीद है,  उधर राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज कोहरा दिखाई दिया जिसके 25 नवंबर तक बने रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की सम्भावना जताई  है। आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर तक तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 21 नवंबर को मौसम का यही मिजाज देखने को मिलने की उम्मीद है यानि यहाँ भी बारिश की सम्भावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22-23 नवंबर को बारिश होने की सम्भावना है।

ये बन रही है बारिश की वजह 

मौसम विभाग के मुताबिक निचले क्षोभमंडल स्तरों में कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर स्थित एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण के कारण ये स्थितियां बन रही हैं। इसके अतिरिक्त, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत की ओर तेज़ उत्तर-पूर्वी हवाएँ निचले क्षोभमंडल स्तरों पर प्रचलित हैं।

राजधानी दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी ने आने वाले सप्ताह में आसमान साफ ​​रहने और हल्के से मध्यम कोहरे की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में 20 से 25 नवंबर तक हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

अगले 24 घंटों में यहाँ बारिश का अनुमान 

  • यूपी के मौसम की बात करें तो आज मौसम शुष्क बना रहेगा और आगे भी मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।
  • उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम के नजारे बदले हुए हैं।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है, जिसके बाद आज भी यहां बारिश की संभावना है।
  • जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
  • अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है।
  • नॉर्थईस्ट राज्यों में भी बारिश का अनुमान जारी किया गया है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews