कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, वेतन भुगतान पर अपडेट, हड़ताल के दिनों की कटेगी सैलरी! सरकार को प्रस्ताव भेजा, अंतिम फैसला होना बाकी

employees news

Employees Salary Update : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला परिषद के हड़ताली कर्मियों के वेतन को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।खबर है कि इन कर्मचारियों को स्‍ट्राइक के दिनों की सैलरी कटाकर वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है जिस पर मुहर लगना बाकी है।बता दे कि कर्मचारियों ने बीते दिनों करीब 23 दिनों तक हड़ताल की थी और उसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया था।

23 दिनों की कटेगी सैलरी

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों जिला परिषद के तहत सेवाएं प्रदान करने वाले करीब 4500 कर्मचारी सितंबर से अक्टूबर के बीच 23 दिनों के लिए अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे।कर्मचारियों ने 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी और 21 अक्टूबर को हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान किया था। 22 अक्टूबर को रविवार होने के कारण 23 अक्टूबर से कार्यभार संभाला था, ऐसे में अब हड़ताल कर्मचारियों के वेतन को लेकर क्या किया जाए इस संबंध में जिलों से पंचायती राज निदेशालय को पत्र लिखा  गया है और इस संबंध में राज्य सरकार से निर्णय लेने को कहा गया है।

नो वर्क नो पे नियम होगा लागू

इधर, जिला परिषद के तहत सेवाएं प्रदान करने वाला जो कर्मचारी हड़ताल पर नहीं थे उन्हें वेतन जारी कर दिया गया है।वही जो कर्मी हड़ताल पर थे उन्‍हें वेतन जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि हड़ताली कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे लागू होगा क्योंकि ये कानून में प्रावधान है। इसके तहत छुट्टियां भी कटेंगी ।अगर हालांकि नो वर्क नो पे के लागू होने पर वेतन मिल गया तो छुट्टियां कट जाएंगी। वहीं जिनके पास छु्ट्टियां नहीं होंगी उनका वेतन कटेगा।फिलहाल इन सभी सवालों के लिए जबाव के लिए राज्य सरकार के जवाब का इंतजार है, फिलहाल इस संबंध में राज्य सरकार को एक फाइल भेजी गई है, जिसमें अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews