बिंदी लगाकर स्कूल पहुंचने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

indore news

The student committed suicide when the teacher slapped her : झारखंड के धनबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने आत्महत्या कर ली और इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो चौंकाने वाली है। ये 10वीं की छात्रा थी और बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी। इस बात पर एक टीचर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में सबसे सामने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इससे वो इतनी आहत हुई कि घर पहुंचकर फांसी लगा ली। उसके पास से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती थी। 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को बिंदी लगाकर स्कूल चली गई। परिजनों का आरोप है कि इतनी सी बात पर शिक्षिका सिंधु बुरी तरह नाराज हो गई और सबके सामने थप्पड़ मार दिया। टीचर के इस व्यवहार से छात्रा इस कदर आहत हुई कि घर पहुंचकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी स्कूल यूनिफॉर्म से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की के परिजन और गांववाले शव लेकर स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए और टीचर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीड़ित परिवार ने शिक्षिका और स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इसपर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews