Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, आज से बदल रहा है ये नियम, मिलेगा लाभ, अवैध वसूली पर लगेगी लगाम

indian railway

Indian Railway New Rule : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज 1 अप्रैल 2024 से रेलवे के पेमेंट सिस्टम मेंबड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत रेल यात्री अब क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं। अब रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी अब यात्रियों को टिकट लेने के दौरान QR कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी।

यात्री टिकट काउंटर पर जाकर कर सकता है ऑनलाइन पेमेंट

यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे 1 अप्रैल से क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा शुरू कर रहा है। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google Pay और Phone Pay जैसे UPI ऐप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। इसके अलावा यात्रियों को पार्किंग और फूड काउंटर पर भी QR कोड की व्यवस्था मिलेगी। हालाँकि, यह विकल्प पहले से ही कई रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है और अब  1 अप्रैल से देशभर में लागू होने जा रही है।

जुर्माने की राशि का भुगतान भी ऑनलाइन

नए नियम के बाद यात्री जुर्माने की रकम आसानी से ऑनलाइन भर सकते हैं । बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को जुर्माना राशि का भुगतान तुरंत ऑनलाइन भी किया जा सकता है। रेलवे कर्मचारियों के लिए एक पोर्टेबल टर्मिनल उपलब्ध है। इस डिवाइस में क्यूआर कोड स्कैन करके यात्री ऑनलाइन जुर्माना भर सकता है।क्यूआर कोड टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ ही भारतीय रेलवे ने डिजिटल पेमेंट्स की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews