Officer Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईपीएस समेत कई अधिकारियों के तबादले, विभाग का आदेश जारी, देखें लिस्ट

RAS transfer news

IPS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रशासनिक सर्जरी की गई है। रविवार देर शाम  भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले किए गए है। यूपी शासन ने रवीना त्यागी (IPS Raveena Tyagi) और पद्मजा चौहान का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है।बता दे कि पिछले हफ्ते ही 3 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था।

यूपी में इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

आदेश के तहत कानपुर में तैनात पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी (IPS Raveena Tyagi) को पुलिस अधीक्षक महिला और बाल सुरक्षा संगठन के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए हैं।  वहीं अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन और आपात सेवाएं (मुख्यालय लखनऊ) के पद पर तैनात पद्मजा चौहान को महिला और बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मानिटरिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले आईपीएस अशोक कुमार को सीबीसीआईडी का पुलिस अधीक्षक ,आईपीएस केशव चंद्र गोस्‍वामी को पुल‍िस अधीक्षक सीबीसीआइडी से हरदोई ज‍िले का कप्‍तान, राजेश द्विवेदी को रामपुर का कप्तान और रामपुर के पुलिस अधीक्षक रहे अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई थी।

राजस्थान के पुलिस विभाग में भी फेरबदल

राजस्थान में भी 16 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। पुलिस मुख्यालय ने  16 उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए है, इस संबंध में एडीजी कार्मिक संजीब कुमार नार्जारी ने आदेश जारी कर दिया है।

  • भूरा राम खिलेरी को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी सायबर क्राइम
  • विजय शंकर शर्मा को एसीपी एससी-एसटी सैल के पद पर लगाया है।
  • रूप सिंह को सीओ कुशलगढ़, किशोरी लाल को सीओ रुपवास, सुरेश कुमार को सीओ सीमलवाड़ा।
  • अनीता मीणा को सीओ बयाना, नीतिराज सिंह को सीओ यातायात भरतपुर।
  • राजेश कुमार टेलर को सीओ भदेसर, मंगलेश चुंडावत को एसीपी ट्रैफिक जोधपुर कमिश्नरेट।
  • उमेश गौतम व सांवर मल नागौरा को आरपीए, रणवीर सिंह को सायबर क्राइम कोटा।
  • जेठाराम को सायबर क्राइम उदयपुर, चेतना भाटी को सीआईडी-एसएसबी उदयपुर।
  • निसार खान को लीव रिजर्व सीआईडी-सीबी मुख्यालय ।
  • महेश चंद मीणा को सीओ यातायात अलवर के पद पर लगाया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews