IPS Transfer: बड़ा बदलाव, राज्य में हुआ 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP और ASP बदले, देखें लिस्ट 

7 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी और एएसपी प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: झारखंड में आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के बाद अब पुलिस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। हेमंत सोरेन की सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। तबादले को लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया है।

जमशेदपुर के एसपी बदले गए हैं। कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) भी बदले गए हैं। वहीं तीन पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे तीन आईपीएस अधिकारियों को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा डीएसपी रैंक के 28 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का भी स्थानंतरण हुआ है।

इन्हें बनाया गया जमशेदपुर का नया एसपी (Jharkhand IPS Transfer)

बैच 2020 के आईएएस अधिकारी कुमार शिवरात्रि को जमशेदपुर शहर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह हजारीबाग अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पद पर तैनात थे। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा पद पर पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे पारस राणा को नियुक्त किया गया है। वहीं पलामू एएसपी (अभियान) पद पर राकेश सिंह को नियुक्त किया गया है। चतरा एएसपी (अभियान) पद ऋत्विक श्रीवास्तव को तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (IPS Officers Posting)

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे एस मोहम्मद याकूब को हुसैनाबाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पर पर भेजा गया है। हजारीबाग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी अमित आनंद को सौंपी गई है। चैनपुर, गुमला अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पद पर ललित मीणा को नियुक्त किया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews