IPS Transfer 2024: बड़ा फेरबदल, 3 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

ज्वाइंट एजीएमयूटी काडर के 3 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सभी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ips tranfer

IPS Transfer 2024: ज्वाइंट एजीएमयूटी काडर के तीन आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हाल ही में किया गया है। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के साथ गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव ने अफसरों के तबादले को लेकर आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में देवेश चंद्र श्रीवास्तव, शालिनी सिंह और हरगोविन्दर सिंह धालीवाल का नाम शामिल हैं। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

देवेश चंद्र श्रीवास्तव को डीजीपी अंडमान एवं निकोबार पद से स्थानंतरित करके दिल्ली पुलिस में तैनात किया गया है। इससे पहले वह मिजोरम में डीजीपी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। डीजीपी बनाए जाने से पहले वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक शाखा में विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

आईपीएस अधिकारी शालिनी सिंह को दिल्ली पुलिस से हटाकर पुडुचेरी डीजीपी पद पर नियुक्त किया है। 1 अगस्त से वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में कर चुकी हैं। किसान आंदोलन के दौरान उन्हें ज्वाइंट सीपी वेस्टजर्न रेंज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस लिस्ट में तीसरा नाम हरगोविन्दर सिंह धालीवाल का है। उन्हें दिल्ली पुलिस से स्थानंतरित करके डीजीपी अंडमान एवं निकोबार पद पर तैनात किया गया है। उन्होनें देवेश चंद्र श्रीवास्तव का स्थान ग्रहण किया है। बता दें कि हरगोविन्दर सिंह धालीवाल धौला कुआं दुष्कर्म, जिगीश घोष हत्याकांड और पत्रकार सौम्या विश्वनाथ हत्याकांड के मामलों को सुलझाने का काम किया था। सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी अहम भूमिका निभाई थी।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews