IPS Transfer: एक साथ 155 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर आईपीएस और पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आईजीपी और डीआईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। पुरुलिया, जलपाईगुड़ी समेत कई जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं।  
IPS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस और WBPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer West Bengal) किया गया है। जलपाईगुड़ी, दक्षिण दिनाजपुर, बरासात पीडी, डायमंड हार्बर पीडी, कृष्णा नगर पीडी, पूर्व बर्धमान समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। इसके अलावा सीआईडी, ट्रैफिक, पॉलिसी और आईबी के आईजीपी पदों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश होम एंड हिल्स अफेयर्स डिपार्टमेंट ने 8 जून को जारी किया है।

आईपीएस अधिकारी मुकेश आईजी, एपी, कोलकाता पद पर नियुक्त किया गया है। आईजी होमगार्ड पद की जिम्मेदारी शंकर सुभद्रा चक्रवर्ती को सौंपी गई है। ट्रेनिंग आईजीपी पद पर फरहत अब्बास को नियुक्त किया गया है, जो पहले डीआईजी एपी, दुर्गापुर पद पर कार्यरत थे। इंटेलिजेंस ब्यूरो आईजीपी पद पर रानेद्र नाथ बनर्जी को नियुक्त किया गया है। देवाशीष सरकार को सिविल डिफेंस का कंट्रोलर बनाया गया है। आईजीपी ट्रैफिक पद पर महमूद अख्तर, सीआईडी आईजीपी पद पर अजय कुमार ठाकुर और पॉलिसी आईजीपी पद पर सोमा दास मित्र को नियुक्त किया गया है। आईजीपी प्रोविजनिंग पद पर शुभंकर सिंह सरकार को नियुक्त किया गया है। SVSPA निदेशक शीशरायम झाझरिया को बनाया गया है।

इन जिलों में नियुक्त किए गए नए SP

पुरुलिया के नए एसपी कुमार सनी राज होंगे, जो पहले हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे। हावड़ा ग्रामीण एसपी पद की जिम्मेदारी अमित वर्मा को सौंप गई है। हुगली ग्रामीण के नए एसपी डॉ कुंवर भूषण सिंह होंगे। पूर्व बर्धमान एसपी पद की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी पुष्पा को सौंपी गई है। एसपी कृष्णा नगर पीडी पद पर अतुल वी को नियुक्त किया गया है।

जलपाईगुड़ी एसपी पद पर सुजाता कुमारी वीणापानी को तैनात किया गया है। डायमंड हार्बर पीडी एसपी पद पर चंद्रशेखर बर्धन को तैनात किया गया है। दक्षिण दिनाजपुर एसपी पद पर अभिषेक गुप्ता और बरईपुर एसपी पद पर डॉ अरविंद कुमार आनंद को नियुक्त किया गया है। बीरभूम के नए एसपी विदित राज भुनदेश होंगे। वहीं एसपी बांकुरा पद पर बिजी सतीश पशुमार्थी को भेजा गया है।

कई WBPS अधिकारियों को सौंपा गया नया पदभार 

मनोरंजन घोष को अतिरिक्त एसपी ट्रैफिक पश्चिम मेदिनीपुर पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त एसपी पश्चिम हेड क्वार्टर पश्चिम मेदिनीपुर पद पर उत्तम घोष को तैनात किया गया है। एडिशनल डीसी बिधाननगर पीसी पद की जिम्मेदारी लालतू हालदार को सौंपी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टेलीकॉम पद पर अंबालिका दास को भेजा गया है। एडिशनल एसपी डायमंड हार्बर PD पद पर इशरत जहां अलीम रहमान को नियुक्त किया गया है। एडिशनल डीसी हावड़ा पीसी पद पर बप्पादित्य घोष को नियुक्त किया गया है।

एडिशनल डीसी बैरकपुर पीसी पद की जिम्मेदारी गुलाम सरवर को सौंपी गई है। सुब्रत देव  को एडिशनल डीसीपी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पद पर नियुक्त किया गया है। एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर रायगंज पद पद पर विद्युत तरफदर को नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार को एडिशनल एसपी माथाभंग कूच बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। मितुन कुमार देव को एडिशनल एसपी होमगार्ड और शांतनु चौधरी को एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर पूर्व बर्धमान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस और WBPS अफसरों के तबादले की सूची यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews