पांच ज्योतिर्लिंग एक साथ घूमने का मौका दे रहा IRCTC, जल्दी कीजिये सुनहरा मौका चूक ना जाये

पांच ज्योतिर्लिंग एक साथ घूमने का मौका दे रहा IRCTC, जल्दी कीजिये सुनहरा मौका चूक ना जाये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भोलेनाथ के भक्तों को ज्योतिर्लिंग दर्शनों का पुण्य लाभ दिलाने IRCTC ने स्पेशल टूर पैकेज प्लान अनाउंस किया है। 11 दिन के इस नये टूर पैकेज में IRCTC पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन करा रहा है साथ ही द्वारिकाधीश और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन भी करा रहा है।

धार्मिक यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए IRCTC हमेशा स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाता है। इस बार भी ऐसा ही विशेष पैकेज बनाया है। इस टूर पैकेज में IRCTC ने 11 दिन और 10 रात का विशेष टूर बनाया है। इसका किराया 18450/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। किराये के और भी स्लैब हैं।

ये भी पढ़ें – 10 मिनिट में खाए 63 हॉटडॉग, इस शख्स ने 15वीं बार जीती प्रतियोगिता

IRCTC (IRCTC Shirdi and Jyotirling Yatra, Swadesh Darshan) इस टूर पैकेज में उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरड़ी साईं बाबा मंदिर और त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराएगा।

ये भी पढ़ें – माँ काली के अपमान पर बिफरे ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कहा काल कोठरी में जाने को तैयार रहे दोषी

यदि आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और ज्योतिर्लिंग के दर्शनों की इच्छा रखते हैं तो IRCTC के स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठाइये।  आपको सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर जाना है और दिलतेल देखकर बुकिंग करनी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews