बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों की यात्रा पर रवाना हुई IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों की यात्रा पर रवाना हुई IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

IRCTC Babasaheb Ambedkar Yatra : भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रेलवे ने उनसे जुड़े स्थलों की यात्रा कराने के लिए यात्रियों से भरी स्पेशल भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को रवाना किया। आईआरसीटीसी द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाबा साहब की जयंती पर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन  

IRCTC ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनसे जुड़े हुए देश के महत्वपूर्ण स्थलों की सैर कराने का टूर प्रोग्राम बनाया है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने इस टूर को “बाबा साहब अंबेडकर यात्रा” (IRCTC Babasaheb Ambedkar Yatra) नाम दिया है। यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन आज बाबा साहब की जयंती पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

ये डेस्टिनेशन होंगी कवर 

7 रात 8 दिन के लिए बाबा साहब अंबेडकर यात्रा पर ले जा रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली हजरत निजामुद्दीन से चलकर महू (अंबेडकर जी का जन्म स्थान) पहुंचेगी, यहाँ से नागपुर, साँची, वाराणसी, सारनाथ, बोधगया,  राजगिर और नालन्दा डेस्टिनेशन कवर कर वापस दिल्ली हजरत निजामुद्दीन लौट आयेगी।

देश का बुद्धिस्ट हेरिटेज देखने का मौका 

इस टूर में यात्रियों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थानों को देखने का मौका मिलेगा साथ ही देश के बुद्धिस्ट हेरिटेज को भी वो नजदीक से देख पाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews