
देश के लाखों पेंशनरों के लिए काम की खबर है।अगर आपने अबतक जीवन प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया है तो 30 नवंबर 2025 तक कर लें अन्यथा आपकी पेंशन अटक सकती है या बंद हो सकती है।पेंशनर्स Jeevan Pramaan App से इसे जमा कर सकते है। इसके लिए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने भी देश के सभी 1600 जिलों और प्रमंडल मुख्यालयों में 1 से 30 नवंबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान चलाने जा रहा है। इसके जरिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से बुजुर्ग घर बैठे ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर पाएंगे।
हर साल जमा करना होता है लाइफ सर्टिफिकेट
- दरअसल,साल के अंतिम महीनो में खासकर नवंबर के महीने में पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करना होता है, क्योंकि पेंशनधारकों की ओर से जमा किया जाने वाला लाइफ सर्टिफिकेट एक साल के लिए वैलिड होता है।
- पिछले वर्ष जिन पेंशनर्स ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया था वो 30 नवंबर 2025 तक ही वैलिड है, ऐसे में दिसंबर महीने से पेंशन पाने के लिए ये जरूरी है कि 30 नवंबर तक पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर दें।
- 30 नवंबर तक जो पेंशनभोगी यह सर्टिफिकेट जमा नहीं कराएगा, उसे दिसंबर से पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी।हालांकि बाद में लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने पर बकाया अमाउन्ट के साथ पूरी पेंशन की राशि खाते में आ जाती है।
क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र
- जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है। यह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य शासकीय संस्थान के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे पता चलता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नही।
- नियम के तहत 60 साल से 80 साल की उम्र वाले हर पेंशनर को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। 80 साल के सुपर सीनियर पेंशनर को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच में ये सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
ऑनलाइन या ऑफलाइन भी जमा कर सकते है सर्टिफिकेट
बुजुर्ग अपना लाइफ सर्टिफिकेट स्वयं बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर या अधिकृत पेंशन एजेंसी के माध्यम से जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से जमा करने के दो तरीके हैं। जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन के साथ ही आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट भी शामिल है। EPFO मेंबर अपने मोबाइल से ही फेस स्कैन कर के Life Certificate सबमिट कर सकते हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आयु का प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट
पता और बैंक डिटेल्स: पासबुक, अकाउंट नंबर, IFSC कोड
इनकम डिक्लेरेशन और Pension Payment Order (PPO) नंबर
Jeevan Pramaan App से कैसे करें लाइफ सर्टिफिकेट जमा
- जीवन प्रमाण पत्र ऐप डाउनलोड करें।
- अपने सभी निजी विवरण जैसे मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या दी गई ईमेल एड्रेस पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद ऐप पर फेस स्कैन का विकल्प मिलेगा।
- आई एम अवेयर पर क्लिक करने के बाद स्कैन होगा।
- पीपीओ नंबर और आईडी के साथ आपका लाइफ सर्टिफिकेट जमा हो जाएगा।
आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से कैसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट www.jeevanpramaan.gov.in पर जाएं।
- डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी।
अब अपनी सभी निजी जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर आदि दर्ज करें। - बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र, सरकारी कार्यालय या बैंक शाखा पर जा सकते हैं।
- नाम पहले से ही सिस्टम में नामांकित है तो आधार नंबर देकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करें।
- जब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा हो जाएगा उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक यूनिट आईडी कोड प्राप्त होगा, जिसकी सहायता से आप जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन से कैसे जमा होगा ,समझें पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले फोन पर UIDAI द्वारा बनाई Aadhaar Face RD Application डाउनलोड करना होगा।
- Aadhaar Face RD ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने फोन पर ‘जीवन प्रमाण ऐप’ डाउनलोड करना होगा।
- यहा आपको ‘Operator Authentication’ स्क्रीन दिखेगी। यहां आधार चेकबॉक्स पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें और ईमेल पता डालें, सबमिट का बटन दबाएं। इसके बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- आपके सामने एक नई स्क्रीन आएगी। यहां अपना नाम दर्ज करें और चेक बॉक्स पर टिक करके ‘Scan’ ऑप्शन को चुनें।
- फिर ऐप आपका फेस स्कैन करने की अनुमति मांगेगा। यहां Yes पर टैप करें।
- स्क्रीन पर निर्देश दिखेंगे उसे पढ़ें और “I am aware of this” पर टैप करके Proceed पर टैप करें।
- अब आपका चेहरा स्कैन किया जाएगा। इसके बाद पूछी गई जानकारी दर्ज करें और एक बार आपके चेहरे को फिर से स्कैन किया जाएगा और आपको प्रमाण ID और PPO नंबर मिलेगा।
- लास्ट में सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए जीवन प्रमाण की वेबसाइट पर लॉगिन करें और अपनी प्रमाण ID डालें। इसके तुरंत बाद आपका जीवन प्रमाण डाउनलोड हो जाएगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

