IRCTC के इस टूर में शामिल होकर राजस्थान के शाही महलों को देखिये और शौर्य से भरे इतिहास को जानिए

IRCTC के इस टूर में शामिल होकर राजस्थान के शाही महलों को देखिये और शौर्य से भरे इतिहास को जानिए

IRCTC Royal Rajasthan Tour :  शाही महलों और शौर्य गाथाओं वाले प्रदेश राजस्थान की मेहमाननवाजी दुनिया में प्रसिद्द है, “पधारो म्हारे देस” कहकर सभी को आमंत्रित करने वाला राजस्थान एक बार फिर आपको बुला रहा है, यदि आप राजस्थान की खूबसूरती, संस्कृति और शौर्य से रूबरू होना चाहते हैं तो ये मौका आपको IRCTC दे रहा हैं।

20 अक्टूबर को कोलकाता से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानि IRCTC ने एक शानदार टूर बनाया है इसका नाम भारत गौरव स्पेशल रॉयल राजस्थान टूर है। ये टूर भारत गौरव टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन से 20 अक्टूबर को कोलकाता रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। टूर 11 रात 12 दिन का होगा।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

इस टूर में पर्यटक अजमेर, उदयपुर, चित्तोड़गढ़, आबू रोड (माउन्ट आबू), जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और जयपुर देख सकेंगे, इन शहरों के किलों की प्रसिद्धि दूर दूर तक है जिसे देखने दुनिया के अलग अलग देशों से पर्यटक  राजस्थान पहुँचते हैं।

रेलवे ने इन स्टेशनों को बनाया बोर्डिंग, डी बोर्डिंग पॉइंट 

यात्रियों को राजस्थान टूर पर लेकर जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के लिए बोर्डिंग और डी बोर्डिंग रेलवे ने तय कर दिए हैं ये हैं कोलकाता, बंदेल जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, देहरी ओन सन, सासाराम और दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन।

इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

इस टूर के लिए ट्रेन 20 अक्टूबर को चलेगी , इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 20,650/- रुपये निर्धारित किया गया है,  यदि आप भी इस टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप IRCTC की अधिकारिक वेबसाईट या फिर अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाइए और अपनी सीट जल्दी से रिजर्व करा लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews