सीएम से मिलने की जिद लेकर पेड़ पर चढ़ा कल्लू, शहर में हड़कंप

सीएम से मिलने की जिद लेकर पेड़ पर चढ़ा कल्लू, शहर में हड़कंप

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। कल्लू को मुख्यमंत्री से मिलना था। जब कोई और तरीका न सूझा तो वो पेड़ पर चढ़ गया। ये अजीबोगरीब मामला हुआ लखनऊ (Lucknow) में, जब ठीक गौतमपल्‍ली थाने के बगल में एक युवक  पेड़ पर चढ़ गया। उसे इस हालत में देखकर पुलिस सकते में आ गई और किसी तरह समझाकर नीचे उताने की कोशिश में जुट गई। ये हाई वोल्टेज ड्रामा करीब दो घंटे तक चला। इस बीच पूरे शहर में हड़कंप मच गया और जिस जिसने भी ये बात सुनी वो नजारा देखने के लिए मौके पर आने लगा।

MP News : नवंबर में निकलेंगी 40 हजार सरकारी नौकरी, रोजगार दिवस पर सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर का रहने वाला कल्लू (kallu) सीएम योगी (CM Yogi ) से मिलना चाहता था। इसी जिद को लेकर वो पेड़ पर चढ़ गया। जब पुलिसवालों ने उससे वजह पूछी तो वो ऊपर से कुछ कागज़ गिराने लगा। इनपर लिखा था ‘मैं यहां योगी जी के दर्शन करने आया हूं। जब तक योगी अपने कीमती समय में से मुझ गरीब से मिलने के लिए 10 मिनट क समय नहीं निकाल लेते तब तक भूखा रहकर भगवान भोलेनाथ का जाप करता रहूंगा। नीचे नहीं आऊंगा। मैं नहीं चाहता मेरी वजह से कोई भी पुलिस अधिकारी परेशान हो। मैं कोई गलत काम नहीं करूंगा।’ लेकिन इसी के साथ उसने ये भी धमकी दी कि अगर कोई पुलिसकर्मी पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करेगा तो वो फंदे से लटक जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी होंगे।

युवक का ये अजीब हठ देखकर पुलिस वाले खासे परेशान हुए। वो उससे बात करते रहे और नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। वो कंबल लेकर भी खड़े थे कि अगर कहीं अचानक कल्लू पेड़ से नीचे कूद पड़े तो उसे बचाया जा सके। करीब दो घंटे तक उसकी मान मनौव्वल होता रहा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उसकी कोई भी परेशानी होगी तो निराकरण किया जाएगा। आखिरकार किसी तरह उसे मनाया गया और दो घंटे बाद वो नीचे उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वो सुबह करीब 8 बजे पेड़ पर चढ़ा था और 10 बजे तक ये ड्रामा चलता रहा। इस बीच वो नीचे कागज फेंकता रहा। आखिर जब कल्लू नीचे उतरा तो पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews