आध्यात्मिक साधकों का पसंदीदा है Kasar Devi हिल स्टेशन, देखने को मिलेंगे अद्भुत प्राकृतिक नजारे

Kasar Devi

Kasar Devi Hill Station: हिमालय भारत की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहां की सुंदर वादियों में एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। यहां नैनीताल से 71 किलोमीटर दूर हिमालय की हसीन वादियों में कसार देवी हिल स्टेशन मौजूद है। इस अनुपम जगह पर देवी के प्राचीन मंदिर के साथ सुंदर और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने के लिए मिलेगा।

ये एक खूबसूरत सी जगह है जिसका इतिहास काफी पुराना और शानदार है। प्रकृति प्रेमियों और कला के पुजारियों के लिए ये जगह बहुत ही खास है। अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत जगह पर जाकर समय व्यतीत करना चाहते हैं, तो ये एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

कसार देवी हिल स्टेशन का इतिहास

कसार देवी का इतिहास काफी प्राचीन और यहां स्थापित मंदिर देवी के ही एक स्वरूप को समर्पित है। गांव का नाम मंदिर के नाम पर ही रखा गया है। यहां आसपास फैली प्राकृतिक सुंदरता ने इस जगह को लोगों के बीच खास पहचान दिलाई है। 1920 के दशक में यहां स्वामी विवेकानंद और अल्फ्रेड सोरेनसेन ने ध्यान भी लगाया था।

प्रकृति के बीच अध्यात्म

ये हिल स्टेशन आज के समय में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन चुका है। पर्यटन के शौकीन और अध्यात्म के खोजकर्ता अधिकतर इस खूबसूरत जगह का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। यहां का शांति से भरा वातावरण योग और ध्यान करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श जगह है।

प्राकृतिक सुंदरता

ये जगह पूरी तरह से प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है। सूर्योदय कर सूर्यास्त का नजारा यहां काफी अनुपम होता है। यहां से त्रिशूल पर्वत और नंदा देवी की अलौकिक बर्फ से ढंकी चोटियां दिखाई देती हैं, जो किसी को भी दंग कर सकती है। यहां थोड़ी ही दूरी पर हिप्पी हिल्स मौजूद है, जो दुनियाभर के अध्यात्म साधकों के बीच प्रसिद्ध जगह है। इसके अलावा यहां बिनसर वन्यजीव अभ्यारण ट्रेक और पंचाचूल जैसी जगह भी प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews