Lok Sabha Election 2024: “मुसलमानों का पहला हक़” बवाल के बीच मनमोहन सिंह का एक और वीडियो आया सामने, PM Modi ने कांग्रेस और मीडिया पर साधा निशाना

मीडिया पर हमलावर मोदी ने कहा कि मैंने दिल्ली जाकर रात को देखा कि बिना सबूत, बिना जानकारी, बिना फैक्ट चैक किये ये मीडिया के लोग मोदी पर हमला  बोलने के लिए ने नए नए शब्द गढ़ रहे थे आज वीडियो सामने आ गया है मेरा उस मीडिया से आग्रह है कि वो मनमोहन सिंह के इस वीडियो को जनता को दिखाने की हिम्मत करें जनता को जागरुक करें लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे , ये शाम तक डिब्बे में बंद कर देंगे।    
Manmohan Singh - PM Modi

Lok Sabha Election 2024: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा बरसों पहले दिए गए बयान “देश के संसाधनों पर पहला हक़ अल्प संख्यकों, खासकर मुसलमानों का है” पर इन दिनों देश में बहस छिड़ी हुई है, पीएम मोदी ने जब इस बयान का जिक्र किया और भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने इसे तेजी से वायरल किया तो कांग्रेस ने इसे नकार दिया और कहा कि पिम मोदी झूठ बोल रहे हैं मनमोहन सिंह ने ऐसा कभी नहीं कहा, भाजपा उसे तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें मनमोहन सिंह एक सवाल के जवाब में वही बात कह रहे हैं जो उन्होंने कही थी अब इस वीडियो के बाद पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर हैं और उस मीडिया  संस्थानों पर भी निशाना साध रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस की बात को सही मानते हुए उनपर निशाना साधा था।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का एक और वीडियो वायरल, भाजपा हमलावर 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को मप्र भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी इसे अपने X एकाउंट पर पोस्ट किया है,  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस वीडियो में वे एक सवाल एक जवाब में कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ अल्पसंख्यकों का है उसमें भी खासकर मुसलमानों का है, पीएम के इस नए वीडियो के सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमलावर हो गए।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

वीडियो सामने आने के बाद बिहार में आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने कहा कि मनमोहन सिंह ने कभी नहीं कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है, मुझे झूठा कहा लेकिन मनमोहन सिंह एक और वीडियो सामने आने बाद सब कुछ साफ़ हो गया वे उसमें भी वही बात दोहरा रहे हैं।

कांग्रेस के साथ वीडियो को गलत बताने वाली मीडिया को भी लिया आड़े हाथ 

मोदी ने कहा कि दूसरा वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और उसका ईको सिस्टम जो मोदी को गालियाँ देता रहता है उनको अब सांप सूंघ गया है,  जो मीडिया पहले बयान को गलत ठहरा रही थी उन्होंने चुप्पी साध ली है, आज मैं उनकी व्यक्तिगत आलोचना नहीं करना चाहता ना कुछ कहना चाहता हूँ।

मोदी बोले- अब कांग्रेस और उसके ईको सिस्टम को सूंघ गया हैं 

मीडिया पर हमलावर मोदी ने कहा कि मैंने दिल्ली जाकर रात को देखा कि बिना सबूत, बिना जानकारी, बिना फैक्ट चैक किये ये मीडिया के लोग मोदी पर हमला  बोलने के लिए ने नए नए शब्द गढ़ रहे थे आज वीडियो सामने आ गया है मेरा उस मीडिया से आग्रह है कि वो मनमोहन सिंह के इस वीडियो को जनता को दिखाने की हिम्मत करें जनता को जागरुक करें लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे , ये शाम तक डिब्बे में बंद कर देंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews