Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी विधायकों ने अचानक बदली योजना, नहीं जाएंगे गोवा, जाने

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना के बागी विधायकों ने अचानक बदली योजना, नहीं जाएंगे गोवा, जाने

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। Maharashtra Political Crisis:- महाराष्ट्र राजनीति फिलहाल गरमायी हुई है और योजनाओं में भी अदला-बदली जारी है। आज यानि बुधवार को गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल से निकलकर मुंबई या गोवा जाने की योजना भी बागी विधायकों ने बदल दी है। आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने जा रहा है, जिसके बाद ही विधायक कोई अन्य फैसला लेंगे। शिवसेना के बागी विधायकों ने नेता एकनाथ शिंदे के साथ कमाख्या मंदिर के दर्शन किए और प्लान में बदलाव करते हुए गोवा जाने का योजना बदल दी।

यह भी पढ़े… Nokia G11 Plus चुपके से हुआ लॉन्च, मिल रहे कई कमाल के फीचर्स, कीमत करीब 10000 रुपये

वहीं गुरुवार यानि कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होने वाला है, जिसके लिए शिंदे और सभी विधायकों का मुंबई में मौजूद होना जरूरी है। हालांकि मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान शिंदे ने कहा है की वो कल औपचारिकता पूरी करने मुंबई लौटेंगे। हालांकि कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी की शिंदे और बागी विधायकों की टीम गोवा रवाना होगी। कथित तौर पर यहाँ के रिज़ॉर्ट या होटल में 70 रूम भी बुक किए गए हैं, लेकिन गुवाहाटी से निकलने से कुछ समय पहले ही विधायकों का प्लान में बदलाव हो गया। सूत्रों का कहना है की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही विधायक कोई फैसला लेंगे की उन्हें कहा जाना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews