ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को दी माफी मांगने की नसीहत!

ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को दी माफी मांगने की नसीहत!

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। मां काली पर बयान देकर घिरीं महुआ मोइत्रा को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इशारों में माफी माफी मांगने की नसीहत दी है। गुरुवार को एक कायर्क्रम के दौरान सीएम एवं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महुआ का नाम लिए बिना कहा कि लोग गलतियां करते हैं लेकिन उन्हें सुधारा भी जा सकता हैं।

मां काली का विवादित पोस्टर सामने आने के बाद देश में मचे बवाल को पिछले दिनों ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने अपने बयान से और हवा दे दी। फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर जारी करते हुए उसमें माँ काली को (Maa Kali controversial poster) सिगरेट पीते हुए दिखाया था जिसके बाद हिंदूवादी संगठन भड़क गए।

ये भी पढ़ें – IRCTC दे रहा एयर टिकट में डिस्काउंट, आपके पास है ये कार्ड तो मिलेगा फायदा

हिन्दुओं ने इसे माँ काली और हिन्दू देवी देवताओं का अपमान बताया, सोशल मीडिया सहित टीवी डिबेट में इसपर बहस छिड़ गई। इसी बीच एक टीवी डिबेट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने माँ काली को मीट खाने वाली और शराब पीने वाली देवी बताया जिसके बाद बवाल मच गया। पूरे देश में महुआ मोइत्रा का विरोध (Maa Kali controversial remark) शुरू हो गया। मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई , FIR के बाद भी महुआ ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत कहा कि वे अंतिम साँस तक हर FIR का सामना करेंगी।

ये भी पढ़ें – आखिर कौन है मां काली? क्यों होतीं है हर तस्वीर में जीभ बाहर? जानें कई रोचक रहस्य

इस बीच आज गुरुवार को टीएमसी प्रमुख बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बांटने वाले कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra’s controversial remark) का नाम लिए बिना कहा कि जब हम काम करते हैं तो गलतियां भी होती हैं लेकिन गलतियों को सुधारा जा सकता है। लोग हमारे अच्छे कामों को नहीं देखते और चिल्लाने लगते हैं।  नकारात्मकता हमारे दिमाग के सेल्स को प्रभावित करती है इसलिए हमेशा सकारात्मक विचार मन में लाएं।

ये भी पढ़ें – MP : मोइत्रा ओर लीना को सद्बुद्धि के लिए MLA रामेश्वर पहुंचे काली मंदिर

ममता बनर्जी का बयान उस समय आया है जब उनकी सांसद माँ काली पर दिए बयान के बाद घिरी हुई हैं, हिंदूवादी संगठनों सहित भाजपा भी हमलावर है। हालाँकि महुआ मोइत्रा अभी भी अपने बयान पर कायम हैं उन्होंने भाजपा सहित विरोध करने वालों को चुनौती दे रही हैं कि वे बताएं कि उन्होंने गलत क्या कहा है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews