Man portable anti tank guided missile: DRDO ने किया मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, देखें विडियो

Man portable anti tank guided missile: DRDO ने किया मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, देखें विडियो
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक और कामयाबी हासिल करते आज मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (man-portable anti-tank guided missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। पुर्ण स्वदेशी इस एंटी टैंक मिसाइल को थर्मल साइट के साथ एकीकृत कर मानव-पोर्टेबल लॉन्चर से लॉन्च किया गया।

रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) के प्रधान प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि यह मिसाइल भारतीय सेना की पैदल सेना और पैराशूट स्पेशल फोर्स के लिए बनाई गई है।

यहां भी देखें- 24 जुलाई 2021: NASA अलर्ट! आज रात पृथ्वी के पास से गुजरेगा स्टेडियम जितना बड़ा खतरनाक Asteroid, क्या होगा खतरा ?

— DRDO (@DRDO_India) January 11, 2022

man portable anti tank guided missile के बारे में जानिए सबकुछ

यहां भी देखें- पृथ्वी पर विनाश की एक और भविष्यवाणी, NASA ने तैयार की रिपोर्ट

यह एक पोर्टेबल मिसाइल है जिसे एक से दूसरी जगह जवानों द्वारा ले जाया जाएगा।

इसे स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

यहां भी देखें- CNP Recruitment : करेंसी नोट प्रेस नासिक में कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय नौसेना की शक्ति बढ़ाने के लिए रूस के साथ मिलकर भारत ने मंगलवार को ही भारत ने आधुनिक सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल  के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मिसाइल का परीक्षण के बाद अपने बधाई संदेश में कहा कि मिसाइल के सफल प्रक्षेपण से भारतीय नौसेना की ‘मिशन संबंधी तैयारियों’ की दृढ़ता स्पष्ट हुई है। उन्होंने भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। और अब डीआरडीओ के द्वारा man portable anti tank guided missile का यह सफल परीक्षण भारतीय सेना को असीम शक्ति प्रदान करेगा। भारतीय सेना की लगातार बढ़ती शक्तियों से देेश की सिमाओं कि सुरक्षा के प्रति निश्चितता और बढ़ जाती है ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews