मनीष सिसोदिया को उम्मीद जनता फिर मौका देगी, आतिशी ने कहा जंग जारी रहेगी, केजरीवाल ने BJP को दी बधाई

आतिशी ने कहा कि मैं जीती जरुर हूँ लेकिन ये समय जीत का नहीं है ये जंग का समय है , भाजपा से हमारी जंग जारी रहेगी। 
AAP

Arvind Kejriwal congratulated BJP: दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर 27 साल बाद फिर सत्ता पर काबिज होने का मौका दिया है, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, कार्यकर्ताओं की मेहनत ने आम आदमी पार्टी के जीत के रथ को रोक दिया और उसे कुर्सी से उतार दिया है। आप के नेताओं ने अपनी हार को स्वीकार किया है लेकिन कहा है भाजपा से उनकी जंग जारी रहेगी।

दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर सामने आये एक्जिट पोल और सट्टा बाजार का अनुमान काफी हद तक सही साबित हुआ है यहाँ भाजपा को सत्ता हासिल हुई है और 11 साल से सरकार पर काबिज आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है वो अब विपक्ष की भूमिका में रहेगी उधर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस फिर से अपना खाता नहीं खोल पाई।

केजरीवाल ने भाजपा को दी जीत की बधाई 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक, पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए, उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि ये जनादेश है जिसका हम सम्मान करते हैं, उन्होंने भाजपा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जिस आशा और भरोसे पर दिल्ली की जनता ने उन्हें चुना है उम्मीद करते हैं वे उसपर खरे उतरे।

BJP से हमारी जंग जारी रहेगी : आतिशी 

मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना हालाँकि खुद कालका जी सीट से चुनाव जीत गई लेकिन पार्टी को चुनाव नहीं जिता पाई, उन्होंने कहा मैं अपने क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने मुझे वोट किया, आतिशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। आतिशी ने आगे कहा कि मैं जीती जरुर हूँ लेकिन ये समय जीत का नहीं है ये जंग का समय है , भाजपा से हमारी जंग जारी रहेगी।

मनीष को भरोसा दिल्ली की जनता फिर मौका देगी 

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए, इस बार वे पटपडगंज की जगह जंगीपुरा से चुनाव मैदान में थे और हार गए। सबसे पहला परिणाम उनका ही आया, मनीष ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आऊंगा , विधायक बनना मंत्री बनना ये तो सोचना भी बहुत दूर की बात थी। लेकिन जनता ने ऐसा मौका दिया, उन्होंने कहा मैंने हमेशा कहा कि मैं शिक्षा पर काम करना चाहता हूँ आज राजनीति का माध्यम नहीं मिला लेकिन काम करता रहूँगा, उन्होंने कहा मुझे विश्वास है जनता एक बार फिर हमें मौका देगी और हम फिर दिल्ली की जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews