मेरी माटी-मेरा देश अभियान की आज से शुरुआत, देशभर की मिट्टी से बनाई जाएगी अमृत वाटिका

Meri Mati Mera Desh

Meri Mati Mera Desh: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की जाने वाली है। सभी ब्लॉक स्तरों और पंचायतों पर यह कार्यक्रम 30 अगस्त तक चलेगा। इसका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा, जहां देश भर की पंचायतों से लाई गई मिट्टी से अमृत वाटिका बनाई जाएगी।

भारत की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नायकों के लिए ये वाटिका आजादी का अमृत महोत्सव की स्मारक होगा। इसके अलावा गांव में मौजूद तालाबों के संरक्षण के लिए उसके किनारे पर देश और कर्तव्य के लिए जान देने वाले शहीदों का स्मारक बनाया जाएगा।

वीरों को श्रद्धांजलि

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक 12 मार्च 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया गया था और देशभर में तकरीबन 2 लाख कार्यक्रमों के साथ इसमें भारी जन भागीदारी देखी गई। अब मेरी माटी-मेरा देश अभियान के चलते भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम 9 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।

ग्राम पंचायत में वीरांगनाओं की स्मृति में स्मारक पट्टिका भी लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के साथ देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्षेत्र के लोगों का नाम अंकित होगा।

75 स्वदेशी पौधे

इस अभियान के दौरान जो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उसमें गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विकसित भारत, एकता और एक जुटता, विरासत पर गर्व और नागरिकों के लिए कर्तव्य पालन जैसे पांच प्रण लिए जाएंगे। इसके साथ 75 स्वदेशी पौधों का रोपण भी किया जाएगा।

अमृत कलश यात्रा

इस पूरे कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने मन की बात के दौरान कही थी। कार्यक्रम के समापन के मौके पर अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके तहत देश के अलग-अलग कोने से लाई गई मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews