मीराबाई चानू ने कुछ इस अंदाज में चुकाया अहसान का बदला, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

मीराबाई चानू ने कुछ इस अंदाज में चुकाया अहसान का बदला, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टोक्यो ओलंपिक में भारत का परचम लहराने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे उन ट्रक ड्राइवर का सम्मान करती हुई दिख रही है जिन्होंने ट्रेनिंग के समय उनकी मदद की थी। इसे आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर से 339 कैदियों को मिलेगी रिहाई, गृहमंत्री ने की ये अपील

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का जादू इस समय देश के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक अति साधारण परिवार से आईं मीराबाई चानू के संघर्ष की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी की तरह लगती है। वे इंफाल स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर अपने घर से रोज 25 किलोमीटर का फासला तय करती थी और ऐसे में उनकी मदद कुछ ट्रक ड्राइवर किया करते थे जो उन्हें ट्रेनिंग सेंटर ले जाते थे। ये ट्रक ड्राइवर मीराबाई चानू को मुफ्त में ले जाते थे जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर बहुत राहत मिलती थी। मीराबाई चानू का मानना है कि वह लोग उनके इस मुकाम में पहुंचने में बहुत बड़े माध्यम रहे हैं। पदक जीतने के बाद जब वे अपने गांव पहुंचीं तो उन्होंने उन्होने ट्रक ड्राइवर से मिलने की इच्छा जताई जो उनकी मदद किया करते थे और गुरुवार को उन्होंने उन ट्रक ड्राइवर को न केवल भोजन कराया बल्कि सम्मानित भी किया। उन्होने सभी ड्राइवरों और उनके सहायकों को एक शर्ट, एक मणिपुरी दुपट्टा देकर सम्मानित किया। ट्रक ड्राइवरों को सम्मानित करने के दौरान मीराबाई चानू बेहद भावुक हो गई और वीडियो में वह ट्रक ड्राइवरों के पैर छूते भी नजर आ रही हैं।

अब मीराबाई चानू के इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए कमेंट भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है “जहां तक मेरा सवाल है मीराबाई चानू का यह भाव उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट बनाता है। उन्हे चरण स्पर्श करते देख मेरी आंखें नम हो गई। हमारे देश के सबसे खूबसूरत भाव में से एक…।” मीराबाई के इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक भी किया है और उनकी तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews