
MP PM Shri Heli Tourism Service Inter-State Air Tourism
मध्यप्रदेश में आज से पर्यटन के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू हो गया है। ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ का नियमित संचालन आज से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गया है और इसी के साथ एमपी देश में अंतर्राज्यीय वायु सेवा संचालित करने वाला पहला राज्य बन गया है। इस हेलीकॉप्टर सेवा के साथ अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक ही दिन में संभव हो सकेंगे..वहीं भोपाल से पचमढ़ी की यात्रा मात्र एक घंटे में पूरी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश में पर्यटन के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा है कि यह सेवा न सिर्फ पर्यटकों का कीमती समय बचाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे नए रोजगार पैदा होंगे और ये प्रदेश को विश्वस्तरीय हेली टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करेगी।
एमपी में ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ प्रारंभ, अब पर्यटन होगा और सुगम
सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर भोपाल से इस सेवा का शुभारंभ किया गया था। अब 20 नवंबर से इसका नियमित संचालन प्रारंभ हो गया है और इसी के साथ मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, इको और वाइल्डलाइफ़ पर्यटन में तेज एवं सहज हवाई कनेक्टिविटी के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। नई सुविधा के तहत पर्यटक उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योर्तिलिंगों के दर्शन अब 20–40 मिनट में कर सकेंगे, जबकि भोपाल से पचमढ़ी तक की एक उज्जैन से ओंकारेश्वर मात्र 40 मिनट में, इंदौर से उज्जैन 20 मिनट में और भोपाल से पचमढ़ी एक घंटे में पहुँच सकेंगे। आध्यात्मिक यात्रियों के लिए यह सुविधा वरदान साबित होने वाली है क्योंकि अब एक ही दिन में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन आसानी से संभव होंगे। वन्यजीव प्रेमियों के लिए जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़ और अमरकंटक तक की हवाई सुविधा भी शुरू हो गई है।
जानिए क्या है किराया
इंदौर से उज्जैन की हवाई यात्रा का किराया करीब पांच हजार रुपये, उज्जैन से ओंकारेश्वर का साढ़े छह हजार रुपये और ओंकारेश्वर से इंदौर वापसी का लगभग साढ़े पांच हजार रुपये रखा गया है। इसी तरह भोपाल से पचमढ़ी की सीधी उड़ान का किराया पांच हजार रुपये है, जबकि भोपाल से मढ़ई और मढ़ई से पचमढ़ी का किराया चार हजार और तीन हजार रुपये तय किया गया है। ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ आध्यात्मिक, इको, वन्यजीव, हेरिटेज और वेलनेस सभी तरह के पर्यटन के लिए रहेगी। इसके लिए यात्री www.flyola.in, IRCTC की वेबसाइट air.irctc.co.in/flyola और transbharat.in पर टिकट बुक कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश पर्यटन अब और अद्भुत
आज से शुरू "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा"
देश में अंतर-राज्यीय वायु सेवा संचालित
करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश @DrMohanYadav51 @tourismgoi
#MadhyaPradesh #HeliTourism pic.twitter.com/jtzF3T4XFh— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) November 20, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

