राजधानी दिल्ली में NCB की बड़ी कार्रवाई! जब्त की 262 करोड़ का ड्रग्स, अमित शाह ने दी बधाई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने राजधानी दिल्ली से 328 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 262 करोड़ रुपए है। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नागालैंड की महिला भी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NCB और दिल्ली पुलिस की टीम को बधाई दी।
NCB Action on Drugs

NCB Action on Drugs

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को राजधानी दिल्ली में बड़ी सफलता मिली है। NCB ने एक बड़े सिंथेटिक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में नोएडा से 25 साल के शेन वारिस को 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए है। जिसके माध्यम से एजेंसियों को अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक 328.54 किलो मेथाम्फेटामाइन तक पहुंचने में मदद मिली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 262 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि शेन वारिस उत्तरप्रदेश के अमरोहा के मंगरौली गांव का रहने वाला है। वह लंबे समय से नोएडा सेक्टर-5, हरौला में किराए पर रह रहा था और एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था। NCB की जांच में ये भी सामने आया है कि शेन वारिस फेक सिम कार्ड और व्हाट्सऐप, जांगी जैसे गुप्त चैट ऐप का इस्तेमाल करता था, ताकि उसकी लोकेशन और गतिविधियां ट्रेस न हो सकें। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

NCB ने एक महिला को भी किया गिरफ्तार

NCB ने जांच करते हुए एक महिला को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान एस्थर किनिमी के रूप में हुई है। ये महिला नागालैंड की रहने वाली है। NCB ने कहा कि केस अभी शुरुआती चरण में है। एजेंसियां ​​ड्रग सप्लाई चेन, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, विदेशी कनेक्शन और दूसरे को-कॉन्स्पिरेटर की और गहराई से जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और जब्ती की उम्मीद है।

अमित शाह ने दी NCB और दिल्ली पुलिस की टीम को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए NCB और दिल्ली पुलिस की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल को खत्म कर रही है। ड्रग्स की जांच के लिए टॉप-टू-बॉटम और बॉटम-टू-टॉप अप्रोच को सख्ती से अपनाते हुए, नई दिल्ली में 262 करोड़ रुपए की कीमत का 328 kg मेथामफेटामाइन जब्त करके और 2 लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी मिली। यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी के ड्रग-फ्री इंडिया के विजन को पाने के लिए कई एजेंसियों के बीच आसान तालमेल का एक शानदार उदाहरण था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews