NIA Raids : एनआईए का बड़ा एक्शन, MP समेत 6 राज्यों के 122 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी, मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद

NIA

NIA Raids : बुधवार सुबह एनआईए की टीम द्वारा 6 राज्यों में दबिश दी गई है। 6 राज्यों के 100 से अधिक स्थानों पर छापे मार करवाई जा रही है। आतंकवाद सहित तस्कर, गैंगस्टर के मामले में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। इसके अलावा नारकोटिक्स को लेकर भी मिल रही जानकारी पर एनआईए की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में एनआईए की टीम द्वारा लोकल पुलिस की भी मदद ली गई है।

6 राज्यों के 122 स्थानों पर तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा बुधवार को 6 राज्यों के 122 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम द्वारा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के कुछ घरों में छापामार कार्रवाई की जा रही है। एक दर्जन अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल है सुबह 6:00 से यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

एनआईए द्वारा दर्ज 3 मामलों के संबंध में तलाशी

मिल रही जानकारी के मुताबिक एनआईए द्वारा दर्ज 3 मामलों के संबंध में तलाशी की जा रही है।छापेमारी तलाशी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में स्थित संगठन आपराधिक सिंडिकेट और नेटवर्क गैंगस्टर उसके आपराधिक और व्यापारिक सहयोगियों के खिलाफ की जा रही है।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादी नेटवर्क के साथ-साथ उनकी फंडिंग और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए जांच की जा रही है। इससे पहले फरवरी में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में संदिग्ध लोगों के घर छापा मार कार्रवाई की गई थी।

खंडवा में सर्च ऑपरेशन

वहीं मंगलवार को पश्चिम बंगाल से मध्यप्रदेश पहुंची एनआईए की टीम द्वारा खंडवा में आतंकवादी गतिविधि के आरोप में अब्दुल रशीद की गिरफ्तारी की गई थी। एनआईए द्वारा उसके घर की तलाशी ली गई थी। दो घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान मोबाइल नंबरों की छानबीन की गई। इसके अलावा 12 नंबर और रिश्तेदारों के नंबरों की सूची तैयार की गई है। टीम द्वारा इसे ट्रेस कर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

इससे पहले 9 जनवरी 2023 को पश्चिम बंगाल की एसटीएफ की टीम द्वारा स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के पूर्व सदस्य अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया गया था। मिल रही जानकारी के मुताबिक रशीद NIA की रडार पर उस समय था जब पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आतंकवादी गतिविधि के शक में गिरफ्तार मोहम्मद सद्दाम और उसके दोस्त सईद अहमद ने पूछताछ में उसका नाम लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों आरोपियों के पाकिस्तान से चलने वाले कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने की खबर भी सामने आई थी। यह सभी सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews