अब दिल्ली में भी लाड़ली बहना! हर महिला को मिलेगा 1000 रुपये महीना, केजरीवाल सरकार ने की बड़ी घोषणा

Atishi

Ladli Behna Yojana Now in Delhi :  मध्य प्रदेश सरकार में चल रही लाड़ली बहना योजना अब दिल्ली सरकार भी शुरू कर रही है, केजरीवाल सरकार ने आज बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की, वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि अब से दिल्ली की हर बालिग महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे, सरकार ने योजना को “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” नाम दिया है।

वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया 76 हजार करोड़ रुपये का बजट 

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सरकार का बजट पेश किया, वित्त मंत्री ने 76 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया, बजट में शिक्षा के लिए 16 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया ई वहीं बुजुर्ग तीर्थ दर्शन योजना के लिए 80 करोड़ रुपये बजट में स्वीकृत किये गए है।

हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1000 हजार रुपये 

बजट पेश करते हुए आतिशी ने घोषणा की कि सरकार अब दिल्ली की हर बालिग यानि 18 साल से ऊपर उम्र की महिला को 1000 हजार रुपये महीना सम्मान निधि देगी, सरकार ने इस योजना की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना नाम दिया है, योजना अगले साल से प्रभावी होगी ।

MP में लागू है लाड़ली बहना योजना, मिलते हैं 1250 रुपये महीना 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसे योजना पहले से ही चला रही है जिसका नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है, इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये प्रति महीने दिए जाते हैं, शुरुआत में 1000 हजार रुपये महीने ही दिए जाते थे, सरकार ने धीरे धीरे राशि बढ़ाने का वचन दिया था जिसके तहत राशि बढाकर दी जा रही है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews