One Chai Please : बिल गेट्स ने पी हिंदुस्तान की देसी चाय, डॉली चायवाला के ठिये पर जाकर कहा ‘एक चाय प्लीज़’

One Chai Please : बिल गेट्स ने पी हिंदुस्तान की देसी चाय, डॉली चायवाला के ठिये पर जाकर कहा ‘एक चाय प्लीज़’

One Chai Please : चाय के शौक़ीन जानते हैं कि इतना नशा किसी शराब से कम नहीं। एक अच्छी चाय के लिए लोग जाने कितना लंबा सफ़र तक करने को तैयार होते हैं। हम भारतीयों को तो चाय की कुछ ऐसी तलब लगी है कि अब ये हमारी सुबह और शाम की ख़ास साथी बन गई है। हमने चाय को अपने स्वाद के मुताबिक़ ढाल लिया है और मेहमाननवाज़ी में भी चाय की बड़ी अहम भूमिका होती है।

बिल गेट्स को भायी डॉली चायवाला की चाय

इन दिनों एक बड़े चर्चित मेहमान भारत आए हुए हैं और चाय का चस्का उन्हें भी लग गया दिखता है। हम बात कर रहे हैं माइक्रोसॉफ़्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) की। वो इन दिनों हमारे देश में हैं और चाय की चुस्कियाँ ले रहे हैं। इसका वीडियो उन्होंने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। इन्होंने डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) के ठिये पर जाकर चाय पी और उसकी खूब तारीफ़ भी की। बता दें कि डॉली चायवाला सोशल मीडिया पर काफ़ी पॉपुलर है।

लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक किया

बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो डाला है उसमें वो डॉली चायवाला से कहते नज़र आ रहे हैं ‘एक चाय प्लीज’  और इसके बाद डॉली अपने मस्तमौला अंदाज़ में उनके लिए चाय बनाता दिख रहा है। इसके बाद बिल गेट्स उसी कांच के गिलास में चाय पीते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि डॉली चायवाला नागपुर में रहता है और वो सोशल मीडिया पर अपने ख़ास अंदाज़ में चाय बनाने को लेकर काफ़ी मशहूर है। उसके पास कई फ़ूड ब्लॉगर्स शूट के लिए आते हैं और कई नामी गिरामी लोग भी चाय पीने आते हैं। अब बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद उसकी शोहरत में और चार चाँद लग गए हैं। वहीं बिल गेट्स के पेज पर इस वीडियों में लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। अब तक वीडियो को साढ़े बारह लाख से अधिक यूज़र्स लाइन कर चुके हैं और ये तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews