
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan 19th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है।योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। ध्यान रहे अगली किस्त के 2000 केवल उन किसानों को मिलेंगे जिन्होंने ई केवाईसी के साथ भू-सत्यापन, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन होना जरूरी है।
अगर किसानों ने अबतक ये सभी काम पूरा नहीं किए है तो फटाफट करवा लें अन्यथा राशि अटक सकती है।पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।
पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000
- पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6,000 दिए जाते है। यह राशि हर 4 माह में किसानों को 2,000-2000 रुपये करके दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए भेजा जाता है।
- यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। अब फरवरी अंत में अगली किस्त जारी होगी।
PM KISAN : ये दस्तावेज भी अनिवार्य
- eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
- मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
- भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
- बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
PM Kisan :कैसे चेक करें अपना नाम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
- लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

