PM Kisan Yojana: क्या बजट में किसानों को मिलेगा तोहफा, सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़कर होगी 9000 रु? जानें अपडेट

PM KISAN YOJANA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2026 को बजट 2026-27 पेश करेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार के बजट में किसानों को सौगात देते हुए वित्तमंत्री प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं।
PM KISAN YOJANA

आज रविवार (1 फरवरी 2026) को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाना है, ऐसे में हर वर्ग को इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने के साथ कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।

वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने 63500 करोड़ रुपये का आवंटन किया था लेकिन इस बार किसानों को उम्मीद है कि योजना के लिए बजट आवंटन में इजाफा हो सकता है। अगर आवंटन बढ़ा तो किसान योजना की किस्त में भी बढ़ोत्तरी संभव है। बता दें कि 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक 6,000 रुपये की राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसान संघ लंबे समय से योजना की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

वर्तमान में किसानों को मिलते हैं सालाना 6000 रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते हैं। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। जिनका ज़मीन का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है। 19 नवंबर 2025 को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 18,000 करोड़ रुपए जारी किए थे और फरवरी 2026 में योजना की 22वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है।

PM Kisan: क्या राशि बढ़कर होगी 9000 रुपए सालाना?

संभावना जताई जा रही है कि ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार राशि बढ़ाने पर विचार कर सकती है। बजट में राशि को 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपए किया जा सकता है। 2024 में संसद की स्थायी समिति ने इस योजना की राशि 12000 करने की सिफारिश की थी। वहीं लंबे समय से किसान संगठन भी सम्मान राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बीते साल किसान संगठनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दोगुना करने का आग्रह किया था हालांकि फरवरी में पेश हुए बजट 2025-26 में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन अब उम्मीद है कि इस बार के बजट में कोई अहम फैसला लिया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews