पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- देश के विकास में अहम भागीदार है युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 51000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित भी किया।
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए चुने गए 51000 युवाओं को वर्चुअल नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए देखा गया। इसके पहले भी वो कई बार ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा युवा देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण और जिम्मेदार भागीदार बन रहे हैं। रेलवे से लेकर रक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। आने वाले सालों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आप सभी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

स्टार्टअप्स के लिए बेहतरीन अवसर

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती वैश्विक भागीदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर नई साझेदारी के साथ हम शोधकर्ताओं, भारतीय स्टार्टअप और युवा पेशेवरों को दुनिया से जुड़ने के नए-नए मौके प्रदान कर रहे हैं। इससे भारत के युवाओं को वैश्विक बाजारों, एडवांस्ड एक्सपर्टीज और विकास के नए अवसरों तक पहुंच मिल पा रही है। पीएम ने कहा कि दुनिया उन देशों का सम्मान करती है जो बड़े पैमाने पर इनोवेशन करते हैं और निर्माण करते हैं। भारत इस दिशा में तेजी से प्रगति कर रहा है और इस बदलाव के पीछे की सबसे बड़ी ताकत भारत के युवा हैं। वहां पर भारत की युवा शक्ति पर चर्चा करने में काफी समय बिताता हूं।

क्लीन एनर्जी पर की बात

इस दौरान पीएम मोदी ने भविष्य की तकनीक और रोजगार के अवसरों पर बात करते हुए कहा कि क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, क्रिटिकल मिनरल और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनसे जुड़ी साझेदारी अर्थव्यवस्था के विकास के दरवाजे खोल रही है। इटली, नॉर्वे और स्वीडन जैसे देश के साथ सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और ग्रीन ट्रांजिशन में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगे होने वाली साझेदारी भारत के शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने का काम करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews