PM Modi ने केरल को दी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, हरी झंडी दिखा कर की रवाना

pm modi

PM Modi In Kerala : आज देश को एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की 16वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये देश की पहली सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन है, जो करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। ये ट्रेन लोगों की पसंद बनी हुई है।

pm modi

PM Modi ने तिरुवंतपुरम से कासरगोड के बीच चलने वाली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

आज पीएम मोदी केरेला के दौरे पर है। उन्होंने 3200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही तिरुवंतपुरम से कासरगोड के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

आपको बता दे, न लॉन्च से पहले तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन में उत्सव का माहौल देखने को मिला। लोग ख़ुशी से झूमते नजर आए। वहीं कई आर्टिस्ट ने केरल के प्रसिद्ध कथक्कली और मोहिनीअट्टम नर्तक पंचवद्यम संगीत की धुन पर शानदार प्रस्तुति देकर जश्न मनाया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में रोड शो किया जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews