PM Modi ने नाम लिए बिना जयराम रमेश को क्यों दिया धन्यवाद, सदन से बहिर्गमन करने पर विपक्ष पर किया प्रहार, आप व कांग्रेस से पूछे सवाल

पीएम ने कहा ये अपर हाउस को अपमानित कर रहे हैं, अपर हाउस की महान परंपरा को अपमानित कर रहे हैं , देश की जनता ने इन्हें हर प्रकार इतना पराजित कर दिया है कि अब उनके पास गली मोहल्ले में चीखने के सिवा कुछ बचा नहीं है
PM Modi RS

PM Modi attacked opposition : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोले, लोकसभा की तरह ही प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में भी अपनी सरकार के अगले पांच साल की योजनाओं की बात की और पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनाई, यहाँ भी विपक्ष हो हल्ला करता रहा, बाद में जब पीएम मोदी का बोलना नहीं रुका तो सदन से बहिर्गमन कर गया, पीएम ने इसे लेकर विपक्ष पर करारा प्रहार किया, मोदी ने तंज कसते हुए बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को धन्यवाद भी दिया

लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग अंदाज में थे, वे अपनी बातों को गंभीरता से रख रहे थे साथ ही अपनी विशेष शैली के तहत विपक्ष को टारगेट भी कर रहे थे, पीएम ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर चुटकी ली , उनपर तंज भी कसा और धन्यवाद भी दिया।

जयराम रमेश के लिए बोले मोदी, इनके मुंह में घी शक्कर 

मोदी ने कहा – मैं कांग्रेस के कुछ साथियों का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि नतीजे आए तब से हमारे एक साथी की ओर से हालांकि उनकी पार्टी उनका समर्थन नहीं कर रही थी लेकिन अकेले झंडा लेकर दौड़ रहे थे, वो जो कहते थे उनके मुंह में घी शक्कर, ये मैं क्यों कह रहा हूँ क्योंकि उन्होंने बार-बार ढोल पीटा था कि एक तिहाई सरकार,  इससे बड़ा सत्य क्या हो सकता है कि हमारे 10 साल हुए हैं, 20 और बाकी हैं। एक तिहाई हुआ है, दो तिहाई और बाकी है और इसलिए उनकी इस भविष्यवाणी के लिए उनके मुंह में घी शक्कर।

घोटाला करे AAP… AAP की शिकायत करे कांग्रेस, कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को

पीएम मोदी ने विपक्ष द्वारा जाँच एजेंसियों पर लगातर लगाये जा रहे आरोपों पर कहा –  केंद्र की जांच एजेंसियों पर आरोप लगाए गए हैं। ऐसा कहा ​गया है कि जांच एजेंसियों का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। लेकिन आप मुझे बताइए  शराब घोटाला करे AAP, भ्रष्टाचार करे AAP, बच्चों के क्लासरूम बनाने में घोटाला करे AAP, पानी तक में घोटाला करे AAP… AAP की शिकायत करे कांग्रेस, AAP को कोर्ट तक घसीट कर ले जाए कांग्रेस और कार्रवाई हो तो गाली दें मोदी को।

विपक्ष के पास गली मोहल्ले में चीखने के सिवा कुछ बचा नहीं है 

पीएम मोदी ने विपक्ष के एक एक आरोप का सिलसिलेवार जवाब दिया तो शोर शराबा होने लगा, लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में भी विपक्ष हो हल्ला करने लगा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी विपक्षी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए, जसी पर पीएम मोदी ने कहा – सभापति जी देश देख रहा है झूठ फ़ैलाने वालों की सत्य सुनने की ताकत भी नहीं होती, इनमें सत्य से मुकाबला करने का हौसला नहीं है, इन लोगों में इतनी चर्चा के बाद अपने उठाये सवालों के जवाब सुनने की हिम्मत भी नहीं है , पीएम ने कहा ये अपर हाउस को अपमानित कर रहे हैं, अपर हाउस की महान परंपरा को अपमानित कर रहे हैं , देश की जनता ने इन्हें हर प्रकार इतना पराजित कर दिया है कि अब उनके पास गली मोहल्ले में चीखने के सिवा कुछ बचा नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews