PM मोदी का तीन-राज्य दौरा, झारखंड में आज वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात और ओडिशा की भी यात्रा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन राज्यों का दौरा शुरू करेंगे। पहले चरण में वे झारखंड में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
classical languages

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक तीन राज्यों का दौरा करेंगे। जिनमे झारखंड, गुजरात और ओडिशा शामिल है। इन तीनों राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

आज 15 सितंबर को वे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 660 करोड रुपए से अधिक की लागत वाली कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जो क्षेत्रीय विकास और परिवहन सुविधा को सशक्त बनाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टाटानगर दौरा

प्रधानमंत्री आज टाटानगर में कई प्रमुख कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 20,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे और कुरकुरा कनारोम देहरीकरण परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वे पूर्वी भारत के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा और चंपाई सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा

इसके अगले दिन 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे। जहां पर वे चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इतना ही नहीं इसके बाद वे गांधीनगर में पीएम सूर्य पर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और उनकी प्रतिक्रियाएं जानेंगे। इसके बाद अहमदाबाद में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। गुजरात की यह यात्रा आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी का ओडिशा दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का तीसरा दिन ओडिशा में रहेगा, जो की 17 सितंबर को होगा। इस दिन, वे राज्य की प्रमुख महिला केंद्रित योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ करेंगे। आपको बता दें, इस योजना से एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री भुवनेश्वर में 2,800 करोड रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशीला रखेंगे। यह यात्रा ओडिशा के बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews