कल मोरबी पहुंचेंगे PM Modi, पुलिस हिरासत में मेंटेनेंस कंपनी के 9 लोग

कल मोरबी पहुंचेंगे PM Modi, पुलिस हिरासत में मेंटेनेंस कंपनी के 9 लोग

मोरबी, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात के मोरबी (Morbi) में हुए पुल हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। अब खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कल मोरबी जाएंगे और वहां अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करने के अलावा घायलों से भी मिलेंगे।

मंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के लिए गुजरात दौरे पर गए हुए हैं और उन्होंने पुल टूटने की इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान प्रधानमंत्री काफी दुखी दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी इस तरह के दर्द का अनुभव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और उन तक हर तरह की सुविधा पहुंचाई जाएगी।

Must Read- मोरबी ब्रिज हादसे में 140 से ज्यादा मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जांच के लिए एसआईटी गठित

यह जानकारी भी सामने आई है कि पुल हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है और इसकी मरम्मत करने वाली कंपनी ओरेवा के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद अब 9 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इन 9 आरोपियों को गुजरात ATS, खुफिया विभाग और मोरबी पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों में कंपनी के दो मैनेजर, तीन सिक्योरिटी गार्ड, दो टिकट क्लर्क और दो रिपेयरिंग कांट्रेक्टर हिरासत में लिए गए हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शाम तक इनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। बता दें कि पुल की मरम्मत और रखरखाव का टेंडर ओरेवा कंपनी को दिया गया था। टेंडर के मुताबिक कंपनी को लगभग 15 सालों तक पुल की देखरेख करने का जिम्मा दिया गया था। 7 महीने की मरम्मत के बाद सस्पेंशन ब्रिज ओपन हुआ था लेकिन उसके बावजूद इतना बड़ा हादसा हो गया, जो चिंता का विषय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews