Posting News: राज्य में हुई 13 नए डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति, आदेश जारी, जानें किसे सौंपी गई कौन-सी जिम्मेदारी

13 जिलों में नए डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति की गई है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
posting news

Posting News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नियुक्ति की है। कई जिलों को नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है।

शासन द्वारा उप जिलाध्यक्ष श्रेणी के अफसरों को वेतनमान 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये, ग्रेड पे 5400 और पे मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत नए पद पर नियुक्ति की गई है। अगले आदेश तक निर्धारित किए गए कार्यभार को संभालने का आदेश जारी किया गया है।

13 जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले (Deputy Collector Posting)

मुंगेली, सारंगढ़, दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत कई जिलों में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की पोस्टिंग है। सुकमा के नए डिप्टी कलेक्टर अब सुमित कुमार ध्रुव होंगे। बीजापुर डिप्टी कलेक्टर के पद पर अभिषेक तंबोली को तैनात किया गया है। महासमुंद डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी शुभं देव को सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (Chhattisgarh Transfer Posting News)

  • सारिका मित्तल को मुंगेली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है।
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ डिप्टी कलेक्टर पद पर शिक्षा शर्मा को नियुक्त किया गया है।
  • मोहला मनपुर अंबागढ़ चौंकी के नए डिप्टी कलेक्टर शुभांगी गुप्ता होगी।
  • बलौदाबाजार-भाटापारा डिप्टी कलेक्टर पद पर देवाशिष कुरें को तैनात किया गया है।
  • जांजगीर-चांपा डिप्टी कलेक्टर पद पर भावना साहू को पदस्थ किया गया है।
  • कोण्डागाँव डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी रश्मि पोया को सौंपी गई है।
  • दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर पद पर लोकांश एल्मा को नियुक्त किया गया है।
  • खैरागढ़, छुईखदान गंडाई डिप्टी कलेक्टर पद पर पूजा पींचा को नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews