आज भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जारी होगी पीएमश्री योजना की पहली किस्त

Rozgar mela

Akhil Bhartiya Shiksha Samagam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सभा मंडप में अखिल भारतीय शिक्षा समागम सत्र का उद्घाटन करने वाले हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की वर्षगांठ के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इस मौके पर प्रधानमंत्री 12 भाषाओं में लिखी गई अलग-अलग पुस्तकों का विमोचन भी करने वाले हैं। इसी के साथ पीएम श्री योजना की पहली किस्त भी आज जारी की जाने वाली है।

पीएमश्री योजना को किस्त

पीएमश्री योजना के तहत चयनित किए गए सरकारी स्कूलों को धनराशि की पहली किस्त आज प्रधानमंत्री अपने हाथों से जारी करेंगे। इन स्कूलों में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ऐसी शिक्षा दी जाएगी ताकि वह आगे चलकर बेहतरीन समाज के निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बन सकें।

NEP की वर्षगांठ

2020 में युवाओं को तैयार करने और अमृत काल में उनके योगदान के लिए उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शुभारंभ किया गया था। नीति का उद्देश्य भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए युवाओं को काबिल बनाकर उन्हें मानवीय मूल्यों से जोड़ कर रखना है। इस नीति के लागू होने के बाद 3 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई सारे क्रांतिकारी परिवर्तन देखे गए हैं।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम

29 और 30 जुलाई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षाविद, क्षेत्र विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, नीति निर्माता, स्कूलों के शिक्षक, कौशल संस्थानों के छात्र सहित अन्य लोग उपस्थित होंगे। सभी को 2020 में लागू की गई एनईपी लागू करने के बाद आए परिवर्तन, सफलता, तौर तरीकों को समझने और इन्हें आगे ले जाने के संबंध में बातचीत की जाएगी।

कार्यक्रम में कुल 16 सत्र रखे गए हैं। जिसमें न्याय संगत तथा समावेशी शिक्षा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, भारतीय ज्ञान प्रणाली, राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क, सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समूह के मुद्दे समेत शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय करण पर चर्चा होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews