प्रियंका गांधी आइसोलेट, परिवार का सदस्य और स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव

प्रियंका गांधी आइसोलेट, परिवार का सदस्य और स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के परिवार के एक सदस्य और उनके स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि प्रियंका गांधी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है फिर भी डॉक्टर्स ने उन्हें होम आइसोलेशन (Priyanka Gandhi Home Isolated) में रहने की सलाह दी है।

प्रियंका गांधी के ट्वीट से मिली जानकारी के अनुसार उनके परिवार के एक सदस्य और स्टाफ मेंबर की रिपोर्ट कल  रविवार को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने भी अपना सेम्पल जांच के लिए दिया था लेकिन अच्छी बात ये है कि प्रियंका गांधी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, और डॉक्टर्स की सलाह पर वे आइसोलेट हो गई है।

ये भी पढ़ें – महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 10 जनवरी तक प्रवेश बंद  

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं पिछले चौबीस घंटे में 4000 नए मरीज सामने आये हैं।  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक दिल्ली में रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3194 थी और पॉजिटिविटी  रेट 4.59 प्रतिशत था जबकि सोमवार को 4000 मरीज सामने आये और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गया है।

ये भी पढ़ें – Gwalior में फूटा कोरोना बम, एक दिन में मिले 22 संक्रमित मरीज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews