जब मुख्यमंत्री नशे में हों तो हम विधानसभा में आकर क्या करें? पंजाब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में विधानसभा आने का बड़ा आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष से सभी विधायकों का एल्कोमीटर और डोप टेस्ट कराने की मांग भी की गई है।
जब मुख्यमंत्री नशे में हों तो हम विधानसभा में आकर क्या करें? पंजाब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला

पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए शुक्रवार, 1 मई 2026 को विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामे की स्थिति देखने को मिली है। सदन के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब के नशे में होने का बड़ा आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर पंजाब में विपक्षी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल साथ आ गए हैं। आरोप लगाने के बाद सदन में काफी बहसबाजी होने लगी।

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है और सभी विधायकों का तुरंत एल्कोमीटर टेस्ट और डोप टेस्ट कराया जाए की मांग की। साथ ही, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा में शराब पीकर आए हैं इसलिए सारे विधायकों का एल्कोमीटर टेस्ट और डोप टेस्ट कराया जाए। यह कहते हैं कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

सदन से बाहर आते ही प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया के सामने कहा कि जब मुख्यमंत्री नशे में हों तो हम विधानसभा में आकर क्या करें? जब राज्य का मुखिया ही पूरी तरह नशे में हो तो सत्र बुलाने का क्या मतलब है? हम मांग करते हैं कि सभी का टेस्ट कराया जाए। बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आत्मविश्वास कम हो गया है इसलिए ऐसी स्थिति में आप कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते हैं लेकिन उन्हें इस हालत में सदन में नहीं आना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने सदन की मर्यादा का उल्लखंन किया है।

मामले में AAP की ओर से आई प्रतिक्रिया

विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री मान और सभी आम आदमी पार्टी के विधायको के एल्कोमीटर टेस्ट की मांग पर पंजाब सरकार की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि AAP मजदूरों की मजदूरी बढ़ाना चाहती है, लेकिन विपक्ष ऐसी बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। सभी AAP विधायक और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं।

Image

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews